पुलिस उसे हिरासत में लेकर इस रैकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए टीडी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि जांच के बाद नकल गैंग के बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। नकलची महिला परीक्षार्थी को पकड़ने वाले कक्ष निरीक्षकों की प्रशंसा की। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2021 का प्रशिक्षित स्नातक चयन बोर्ड की 07 एवं 08 अगस्त 2021 को है। जौनपुर जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।