फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो दिनों में दस हजार बस यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। होली पर यात्रियों को घर पहुंचने के लिए दिक्कतें न हो इसके मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से 20 अतिरिक्त बसों संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके कारण जहां यात्रियों को सहूलियत हो रही है, वहीं रोडवेज का राजस्व भी बढ़ा है। बीते दो दिनों में दस हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। इनकी संख्या पहले करीब प्रति दिन छह हजार ही थी। यात्रियों के बढ़ने से करीब 30 प्रतिशत राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हुई है ।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में 77 बसों का प्रति संचालन होता है। होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा लोकल रूटों पर चल रही बसों के फेरे भी बढ़ाएं गए हैं। चालक परिचालकों की कमी से बसें खड़ी न रहे इसके लिए इनकी छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है। ताकि यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा न लेना पड़े। बसों की संख्या बढ़ने से जहां रोजाना करीब छह हजार यात्री यात्रा करते थे, वहां बीते दो दिनों में इनकी संख्या बढ़कर करीब दस हजार हो गई है। इससे डिपो के राजस्व में करीब 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
इन रूटों पर बढ़ी बसों की संख्या
परिवहन निगम की ओर से जौनपुर से दिल्ली के लिए दो बसें, जौनपुर-गोरखपुर प्रयागराज रूट पर आठ बसें, जौनपुर कानपुर रूट पर 10 बसें अतिरिक्त चलाई जाएगी। साथ ही लोकल रूटों पर चल रही बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
होली पर यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही स्थानीय रूटों पर चलने वाले बसों का फेरा भी बढ़ाया गया है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - ममता दुबे, एआरएम जौनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें