फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लाइनमैन की मौत मामले में एसएसओ कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र लेवरूवा गांव निवासी लाइनमैन की शनिवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत के मामले में रविवार को दिशापुर सब स्टेशन पर तैनात एक एसएसओ विवेक कुमार सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं, मृतक के परिजनों को बिजली निगम की ओर से 12.5 लाख रुपये का मुआवजा और उसकी पत्नी को संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दी जाएगी। रविवार को ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बिजली निगम हरकत में आया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय मयफोर्स पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोग अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलने पर एसडीओ केराकत रमेश वैश्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से परिजनों की फोन पर बात कराई। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि मृतक को 7.5 लाख रुपये की बीमा राशि व पांच लाख रुपए विभाग की तरफ से दिया जाएगा। इसके अलावा मृतक की पत्नी को संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी भी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर श्याम सिंह, संजय सिंह, शितलदान सिंह, रामदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें