फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई किशोरी तालाब में डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर क्षेत्र के चौकी पिलखुंवा गांव में मंगलवार को तालाब के पास शौच के लिए गई एक किशोरी तालाब में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पिलखुंवा गांव की रहने वाली ममता यादव (17) पुत्री स्व. संतोष यादव मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे अपने घर के पास स्थित तालाब के पास शौच के लिए गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब ममता घर नहीं लौटी तो घर के लोग आस-पास ढूंढने लगे। आस पास के लोग भी मौके पहुंच गए। तालाब के किनारे ममता का चप्पल मिला, जबकि कई घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों ने बांस नाव और तालाब में उतर कर ममता की तलाश की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोर बुलवाकर किशोरी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें