फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में किशोर की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के दिलावरपुर वाराणसी रोड पर स्थित बंगाल गैरेज के पास विगत 13 अगस्त को साइकिल सवार व बाइक की टक्कर में घायल किशोर की इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नायक गांव निवासी साइकिल सवार दिलीप कुमार (15) पुत्र हरेंद्र साइकिस से कहीं जा रहा था। बंगाल गैरेज के पास बाइक की टक्कर में घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीएचयू वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाराणसी में ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मुन्ना राम ने बताया कि बाइक चालक संजीव कुमार पुत्र सत्यनारायण यादव निवासी नायकपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें