शाहगंज। शौच के लिए खेत में गया किशोर विद्युत पोल से सटे तार की चपेट में आ गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अलीनगर गांव निवासी किशन शर्मा (15) पुत्र अखिलेश सोमवार की रात घर से शौच के लिए खेत में गया था। खेत में विद्युत पोल से निकले विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। किशोर की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पर परिवार में कोहराम मच गया।