फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। मल्लूपुर गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मल्लूपुर गांव निवासी जीत लाल गुप्ता का पुत्र अंकित गुप्ता (14) अपने हमउम्र लड़कों के साथ सुबह खेलने निकला था। सभी बच्चे खेलने के बाद गांव स्थित तालाब में नहाने लगे। जहां गहराई में जाने के कारण कारण अंकित डूबने लगा, जिसके देख उसके साथ नहा रहे लड़कों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। लोग उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से मां पूनम सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामायण यादव ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें