फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर के दरबार में टेका मत्था

Wed, 18 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
दौलतिया हनुमान मंदिर पर दर्शन पूजन करने वालों की लगी भीड़।
विज्ञापन
सिकरारा। अजोशी स्थित पावन महावीर धाम पर महावीर के दरबार में अपना संकट काटने, मनौती पूर्ण करने के लिए श्रद्धालुओ का रेला उमड़ पड़ा। धूप में भी हनुमत भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रही है। घण्टा घड़ियाल की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन की माने तो लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंचकर मत्था टेका। भक्तों को प्रसाद वितरण के साथ भण्डारा कराया गया। दिन में लगभग 9 बजे ज्योही मन्दिर के प्रधान पुजारी अरविन्द मिश्र व जिले के अन्य विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महावीर के आरती की घोषणा की गयी तो सभी भक्त हाथ जोड़कर अपने स्थान से ही जयकारा लगाने लगे। घण्टा घड़ियाल, शंखनाद व जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

धाम के सेवक बेलगहन गांव निवासी पंडित गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि भोर में चार बजे ही मंदिर का कपाट खोल दिया गया। जिससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों को समस्या न हो। धाम पर जगह-जगह भक्त हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुन्दर काण्ड का पाठ करते देखे गए।
विज्ञापन


दर्शन-पूजन करने के बाद भक्त मंदिर की परिक्त्रस्मा कर जगह-जगह कराही चढ़ा रहे थे। सतहरिया ः मुंगरा बादशाहपुर के प्रतापगढ रोड पर स्थित प्राचीन दौलतिया हनुमान मंदिर पर मंगलवार को संकट मोचन हनुमान के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालु पूजा अर्चन के लिए पहुंच गये। हर मंगलवार को यहां मेला लगता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें