फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर छात्रों ने वोटर बनने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को छात्रों ने रैली निकालकर मतदाता बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने के लिए सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा अंकिता राज ने बीआरपी इंटर कालेज के पास से हरी झण्डी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। रैली ओलंदगंज, शाहीपुल, चहारसू, कोतवाली चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद प्रांगण तक गई। छात्र-छात्राओं नागरिकों को जागरूक कर मतदाता बनने की अपील करते चल रहे थे। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में प्रेरणादायक नारे लिखी तख्तियां लिए नारे लगाते चल रहे थे।
डा. अंकिता राज ने महिलाओं से अपील किया कि मतदाता बने और निर्वाचन के प्रति साक्षर हो, क्योंकि परिवार व समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रैली में टीडी महिला महाविद्यालय, सरस्वती बाल विधा मंदिर इंटर कालेज, मोहम्मद हसन इंटर कालेज, गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज, रजाडीएम शिया इंटर कालेज, आरएस केडी राज इंटर कालेज के छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर एडीएम राम प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला स्वीप को आर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, रमेश चंद्र यादव, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, डा. सुभाष सिंह, डा. राजश्री सिंह, डा. उदयराज सिंह, ओपी यादव, सलमान शेख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें