मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने जाते शिक्षा प्रेरक।
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय के लिए डीएम को पत्रक सौंपा।पत्रक में कहा कि शिक्षा प्रेरकों का मानदेय पिछले 14 माह से नही मिला है, जिसके लिए बीएसए को पत्रक दिया गया था, लेकिन मानदेय नही मिला।
जिसकी वजह से लोग भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। इसके अलावा शिक्षा प्रेरकों की ड्यूटी बीएलओ में भी लगा दी गई है। शिक्षा प्रेरकों ने चेतावनी दी कि उनका रूका मानदेय मिलेगा उसके बाद ही वह बीएलओ की ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा शिक्षा प्रेरक जौनपुर का लोक शिक्षा केंद्र परिवर्र्तन में भी कई समस्याएं हैं।
कहा कि लोक शिक्षा केंद्रों पर बैठने के लिए कुर्सी, टेबल दरी, बोर्ड की व्यवस्था सहित अन्य समस्याएं हैं। मांग किया कि उनका मानदेय अतिशीघ्र देने का कष्ट करें। इस मौके पर रश्मि यादव, प्रियंका सिंह, पूनम जायसवाल, संगीता मौर्या, गीता, सरिता यादव, सूरज गुप्ता, बिंदू यादव, निशा यादव, विनीता, अंजना, आशा, संजय मिश्रा, शैल मौर्या, मुकेश, विशाल, प्रेमशीला आदि मौजूद थीं।