फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में चटकीं लाठियां, 26 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में 26 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बक्शा: जंगीपुर गांव निवासी नसीरूल्ला एवं पड़ोसी परवेज के बीच जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में नसीरुल्ला, साहिल खां, मेराज अहमद व एकलाख खान घायल हो गए। घायल बक्शा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मेडिकल करवाया। चिकित्सकों ने गंभीर चोट को देखते हुए मेराज व एकलाख को जिला अस्पताल भेज दिया।
बदलापुर: छिटकापुर गांव निवासी सौरभ उपाध्याय (19) व सुनील उपाध्याय (45) के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों घायल हो गए। बचाव करने पहुंची सौरभ की बुआ रिंकी (35) को भी चोट आई है। गंभीर चोट लगने के कारण सौरभ तथा सुनील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र के बेरमांव निवासी नागेंद्र और मोतीलाल को बीच विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष से मोतीलाल (60), सीता देवी (30), श्यामलाल (58), राहुल कुमार (20), पायल (14), राजनाथ (45), बनारसी (21) एवं दूसरे पक्ष के नागेंद्र (30), सचिन (20), प्रेम (15), मंजूदेवी (35), रामकैलाश (38), नीरज (30), उग्रसेन (32), मुन्ना पटेल (22), राजकुमार (35), कुसुम (42), सरोजा (35) और विवेक (20) घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां मोतीलाल, श्यामलाल, राजनाथ, बनारसी, नागेंद्र, प्रेम, मंजू, नीरज, उग्रसेन, मुन्ना, राजकुमार, कुसुम की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में सतहरिया चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने बताया भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनो पक्ष की तरफ सेे तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें