फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने दबोचा पचीस हजार का इनामिया बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। तीन माह पूर्व पुलिस मुठभेड़ से फरारा हुए 25 हजार के इनामिया बदमाश को बुधवार को इंदिरा चौक से एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे बदलापुर पुलिस को सौप दिया। पकड़ा गया बदमाश हेमंत सिंह प्रजापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा गांव का निवासी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बदलापुर संजय वर्मा ने बताया की 23 नवंबर 2020 की रात पूरा मुकुन्द गांव के पास एक निर्माणाधीन मकान में डकैती की योजना बना रहे छह हथियार बंद बदमाशों से सिंगरामऊ व बदलापुर पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान प्रशांत सिंह निवासी रामपुर व गुडलक सिंह उर्फ अभिषेक सिंह निवासी खानपुर थाना सिंगरामऊ, रमन सिंह निवासी बैहारी थाना महाराजगंज, विवेक मिश्र उर्फ महाकाल निवासी बैजलपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन मुठभेड़ के दौरान अधेरे का लाभ उठाकर हेमंत सिंह व उसका साथी जय सिंह भागने में सफल हो गया था, जिसके बाद फरार बदमाश हेमंत सिंह के उपर 29 नवंबर 2020 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में एसटीएफ की टीम बदमाश हेमंत सिंह को खोज रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमंत सिंह इंदिरा चौक पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है, जिसके बाद एसटीएफ टीम इंदिरा चौक पर पहुंचकर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। टीम ने अपराधी के कब्जे से एक फोर जी का मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश हेमंत सिंह से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें