मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक युवक ने अपनी भाभी पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू मार दिया,जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंच। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कमालपुर गांव निवासी सेवा लाल सरोज (25) ने रात आठ बजे अपनी भाभी अनीता (35) पत्नी भाईलाल को किसी बात को लेकर चाकू मार दिया। इसके बाद वह खुद को भी चाकू मार लिया, जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया युवक ने ऐसा क्यों किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं आई है।