बक्शा थाना क्षेत्र के रन्नो गांव में गोकशी के मामले में मंगलवार को सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ने शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज किया। वहीं देर शाम पुलिस ने मामले में गांव के ही छह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
रन्नो गांव के कुएं और तालाब में अवैध गोकशी का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। एक माह पहले गांव के तालाब व कुए में गोवंश के कटे अवशेष का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दो शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ताओं ने बीते सोमवार को मामले को सीएम दरबार में पहुंचाया, जिसके बाद जांच शुरू हुई। मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी को सौंपी गई। उन्होंने जांच के दूसरे दिन मंगलवार को शिकायतकर्ताओं को बुलाकर उनका बयान दर्ज किया। वहीं मामले में देर शाम को पुलिस ने गांव के छह लोगों का चालान शांतिभंग किया है। सीओ सिटी का कहना कि रन्नो गांव के गोकशी के मामले में दोनों शिकायतकर्ताओं को बुलाकर पूछताछ की गई।