फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 107 मुकदमा दर्ज कर 3557 लीटर पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। होली पर आबकारी विभाग की तरफ से अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाया गया। इसमें प्रवर्तन की कार्रवाई में पिछले 24 दिनों में 107 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें 3557 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। इसमें अब तक 30 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर 24 को जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग की तरफ से प्रवर्तन के लिए एक मार्च से 30 मार्च के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रत्येक तहसीलों में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर के जरिए छापेमारी की जाती है। 24 मार्च तक 107 मुकदमा दर्जकर 3557 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। हालांकि छापेमारी के दौरान अधिकतर जगहों पर लोग भाग गए तो कुछ ही लोगों को पकड़कर जेल भेजा सका।
इन तहसीलों में पकड़े गए इतने मामले :-
सदर तहसील में 19 मुकदमा दर्ज कर 1022 लीटर अवैध शराब, मड़ियाहूं में 20 मुकदमा दर्ज कर 700 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। इसी तरह शाहगंज में 19 मुकदमा दर्ज कर 793 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। केराकत में 21 मुकदमा दर्ज कर 328 लीटर अवैध शराब, मछलीशहर में 14 मुकदमा दर्ज कर 447 लीटर अवैध शराब, बदलापुर में 14 मुकदमा दर्ज कर 267 लीटर अवैध शराब पकड़े गए।
विज्ञापन

होली के त्योहार को देखते हुए प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। इसके तहत प्रत्येक तहसीलों में आबकारी इंस्पेक्टर ने पुलिस की मदद से छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब पकड़ी गई। मामले में पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया। -उमेशचंद्र पांडेय, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें