फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए चलाया गया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए रविवार को जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। जगह-जगह शिविर लगाकर बीएलओ ने नए लोगों का सूची में नाम शामिल करने और नाम हटाने व संशोधन के लिए निर्धारित प्रारूप में फार्म भरवाया। कुछ स्थानों पर तो लोग मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए बीएलओ का इंतजार करते रह गए, जबकि बीएलओ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बक्शा : क्षेत्र में चलाए गए पुनरीक्षण अभियान में अधिकतर बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। बक्शा के सुपरवाइजर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बक्शा, गोपालापुर, पट्टीराव, उमरक्षा, लखनीपुर गांव में 45 नए मतदाताओं के आवेदन फार्म भरे गए हैं।
मछलीशहर : मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के 444 बूथों पर रविवार को 1317 लोगों ने सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में तहसील के 208 बूथों पर 615 लोगों ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। कानूनगो हरिनाथ यादव ने बताया कि इससे पहले भी बीएलओ ने नाम बढ़ाने के लिए फार्म जमा किया है। रविवार को 1932 फार्म भरे गए।
विज्ञापन

बदलापुर : विशेष अभियान के तहत 364 बदलापुर विधानसभा के 397 बूथों पर रविवार को 1100 लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। बीएलओ ने ऐसे 172 लोगों का नाम मतदाता सूची से काटने का फार्म भरा, जो मृत हो गये हैं। नाम संशोधन के लिए 14 लोगों ने फार्म भरा है। तहसीलदार मृदुला दुबे, कानूनगो अनिल तिवारी ने बूथों का निरीक्षण किया।
मुफ्तीगंज : क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण पोलिंग स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्रों पर बीएलओ बैठकर मतदाताओं का इंतजार करते रहे। रसूलपुर, ओझैनिया पोलिंग स्टेशन पर बूथ संख्या दो और तीन पर पांच लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरा।
केराकत : क्षेत्र के नरहन ग्राम साधन समिति बूथ पर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म जमा किए गए। नरहन साधन समिति बूथ पर बीएलओ चन्द्र कला देवी, रीना पांडेय , विपिन कुमार शुक्ल, अमित मिश्र व योगेश यादव उपस्थित रहे। कुल 5 फार्म नाम बढ़ाने तथा 10 नाम काटने के लिए भरे गए।
खुटहन : ग्राम पंचायत डीहिया मतदाता केंद्र पर भाग संख्या 83, 84, 85, 86 तथा ग्राम पंचायत रुस्तमपुर में भाग संख्या 390, ग्राम पंचायत ओएना में भाग संख्या 388, 389 पर तैनात बीएलओ नीता देवी ने बताया कि रुस्तमपुर में कई लोगों ने सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है। हैदरपुर में बीएलओ सिकंदर कुमार गौतम और सुनील कुमार बिंद ने बताया उन्हें 5 फार्म मिले हैं। बीएलओ सुनीता शुक्ला ने बताया कि 3 फार्म सूची में नाम जोड़ने े लिए मिले हैं। बूथ संख्या 389 के राजकुमार ने बताया कि 5 फार्म सूची में नाम जोड़ने के लिए मिले हैं।
धर्मापुर : ग्राम पंचायत सरैयां के प्राथमिक विद्यालय पर तैनात बीएलओ लीलावती यादव ने बताया कि महज 9 लोगों ने फार्म जमा किया।
मीरगंज : ग्राम पंचायत मेदपुर, मीरपुर, भटहर, रामपुर चौथार, सरायदेवा, माधोपुर, जगदीशपुर, चौकीखुर्द, चौकीकला बूथ पर बीएलओ ने लोगों से फार्म भरवाया।
खेतासराय : मतदाता पुनरीक्षण अभियान में रविवार को विभिन्न केंद्रों पर बीएलओ तो पहुंचे, लेकिन अधिकतर बूथों पर सन्नाटा रहा। सोंधी ब्लॉक मतदान केंद्र पर बीएलओ तो बैठे थे, सूची में नाम शामिल कराने बहुत कम लोग पहुंचे। दोपहर एक बजे तक बूथों पर महज 5 फार्म जमा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें