फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए सपा करेगी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विधान परिषद में नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार शिक्षकों का शोषण हो रहा है। हम शिक्षकों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार हैं। शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली हमारे एजेंडे में शामिल हैं। हमारी पार्टी लगातार मांग कर रही कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए लेकिन सरकार इस विषय पर कोई भी निर्णय नहीं ले रही है।
विज्ञापन

रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगे की लड़ाई लड़नी होगी। पेंशन के लिए हम लड़ेंगे और पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही दम लेंगे। उन्होंने कानपुर की घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस घटना का मुख्य कारण भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का भाषण रहा है। सरकार को यह बात संज्ञान में लेनी चाहिए लेकिन भाजपा सरकार का मुद्दा हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद है। आज महंगाई चरम पर है। गरीब परिवार दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहा है। लेकिन सरकार का इन पर ध्यान नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजेश यादव, निजामुद्दीन अंसारी, डा. अमर बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें