फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा और बेटी को बनाएं शिक्षित

Mon, 04 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर के राज इंटर कालेज के वार्षिक समारोह में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।
विज्ञापन
 मुंगराबादशाहपुर में सनफ्लावर राजइंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि अच्छे समाज की संरचना में बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं होना चाहिए। दोनों को शिक्षित करना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कालेज को पांच लाख रुपये, एक सोलर लाइट और एक हैण्डपंप देने की घोषणा की।। सलौनी, वन्दना, शशि, रागिनी, कीर्ति, पलक, शिखा, दिशा, आंचल, आंखे प्रिन्सी, स्वाती, शिल्पा, आरती, प्रिया व गीतांजली ने मनमोहक सांस्कृतिक कायक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि भकिमयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुंवर धनंजय सिंह ने विद्यालय की स्थापना के लिए अनिल शुक्ला को बधाई दी।

संस्थापक राजपति शुक्ला ने पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त, पूर्व एडीएम आरके पाण्डेय, बृजनाथ त्रिपाठी, रामश्रंगार शुक्ल, पूर्व चेयर मेवालाल साहू व बृजेश कुमार गुप्त को सम्मानित किया। संचालन अर्पित शुक्ला, परमेन्द्र सिंह ने किया।  अध्यक्षता योगाचार बृजनाथ त्रिपाठी ने की। कोरियोग्राफी नीतू, विभा व नाहित ने कराया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ला ने आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुषमा पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, एमपी चौरसिया, डा. अनिल तिवारी, राजन सिंह, शेखर आनन्द पाण्डेय, सन्तोष मिश्रा, बीरेन्द्र कुमार, शीतला प्रसाद मिश्रा, सूर्यलाल, विश्वनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें