फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मों से होती है व्यक्ति की पहचान

Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू को स्मृति चिह्न देते जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी।
विज्ञापन
 भोलानाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघेरी आलम गंज में रविवार को अभिनंदन समारोह आयोजित कर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में व्यक्ति की पहचान जाति से नहीं बल्कि उसके कर्मों से होती है।  
विज्ञापन
कोई भी इंसान अपने कर्मों और व्यहार से ही समाज में अलग पहचान बनाता है। व्यक्ति को संघर्ष करने के बाद जब जीत मिलती है तो खुशी होती है। लेकिन जब उस जीत का मूल्यांकन करके लोग अभिनंदन समारोह का आयोजन करके सम्मानित करते हैं तो उसकी खुशी की अलग अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि जनपद की जनता ने जिस उम्मीद से विधान परिषद में भेजा है। उस पर हम सदैव खरा उतरने की कोशिश में लगा हूं। जनता को निराश नहीं होने दूगां। विकास करने में वक्त लगेगा। इस दिशा में तेजी से खाका तैयार करा रहा हूं, जो जल्द ही लोगों के सामने आने लगेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा संघ के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी और संचालन गिरीश दुबे ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी, शिवेंद्र सिंह, कैलाश सोनी, प्रधान मनोज गौतम, छोटेलाल गौतम, सतीश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें