फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के पैर से निकाली गई गोली, आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव में पुरानी रंजिश में बुधवार की देर रात अरगुपुर कला गांव निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार को गोली मार दी गयी थी। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह आपरेशन कर गोली निकाली गई। फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं आरोपित गिरफ्तार नहीं किया गया। देर रात घायल के पिता प्रेमचंद्र ने गांव के ही मनबढ़ युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस रातभर दबिश देती रही लेकिन आरोपित हत्थे नहीं चढ सका। पुलिस ने आरोपी की मां व पत्नी को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ करने क बाद घटना के दूसरे दिन देर शाम महिलाओं कोतवाली से छोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तीन माह पूर्व बीबीगंज बाजार में सिगरेट का पैसा मांगने पर आरोपी से दुकानदार का विवाद हो गया था। तभी से दोनों में रंजिश चल रही थी। इसी बीच गांव के किसी ने उसके गांजा बेचने की खबर पुलिस को दी थी। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने गंभीरता से लेते हुए उसका अवैध धंधा बंद करा दिया था। इसी बात से नाराज मनबढ़ युवक ने बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जाने के दौरान गोली मार दी। गोली अजय के बायें पैर में लगी। राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें