फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सीटें खाली नहीं, वेटिंग में दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह का सीजन होने और स्कूल कॉलेज बंद होने से महानगरों से गांवों में आने-जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। पहले से जिन्होंने ट्रेनों में आरक्षण करा लिया है उनके लिए तो आराम है, लेकिन आने के बाद जाने के लिए जिन्होंने ट्रेनों में आरक्षण नहीं कराया है उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई है। सुबह से लेकर शाम तक लोग आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है। यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से वेटिंग टिकट पर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल है। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित कोचों में भी एक-एक सीट हासिल करने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। तत्काल टिकट पलक झपकते ही सीट फुल दिखने लग रहा है। लोग कई दिन लगातार लाइन लगाकर वापस लौट जा रहे हैं। आरक्षण प्रवेक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया है कि जौनपुर जंक्शन से करीब 34 जोड़ी ट्रेनें चलती है। मुंबई, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल है जुलाई माह में ही कन्फर्म टिकट है। इन दिनों शादी व गर्मी की छुट्टी में आए लोग जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षण के लिए परेशान हैं।
शाहगंज: छपरा और गोरखपुर से मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में नो रूम लगने से वेटिंग टिकट मिलना भी मुहाल है। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफि़यात एक्सप्रेस ट्रेन में 260 से अधिक वेटिंग है। कोलकाता से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस ट्रेन में 110 वेटिंग है। मालदा टाउन से दिल्ली को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस में 130 वेटिंग है। वहीं जाम नगर से अमृतसर और दरभंगा से अहमदाबाद को जाने वाली हमस़फर एक्सप्रेस में 260 वेटिंग है। स्टेशन अधीक्षक वीके यादव ने बताया कि इस सीजन में लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फुल है। लोग उम्मीद पर वेटिंग टिकट ले रहे है, लेकिन यात्रा के दौरान तक टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहे है। गुलाम साबिर, इरशाद अहमद, श्रवण कुमार विशाल चौरसिया आदि लोगों का कहना है कि मुं्बई , दिल्ली जाने के लिए टिकट की लाइन में कई-कई दिन लगने के बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल टिकट पाना काफी कठिन साबित हो रहा है। मीरगंज: जंघई जंक्शन से होकर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, रत्नागिरी सुपरफास्ट, गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस में 9 जुलाई तक नो रूम है। इसी तरह मुंबई व कोलकाता की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए भी 30 जून तक टिकट उपलब्ध नहीं है। टिकट काउंटर बाबू रामजी यादव ने बताया कि मुंबई की ट्रेनों के लिए नौ जुलाई तक सीटें खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें