फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध आधार कार्ड बनाने की सूचना पर एसडीएम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के बंजारेपुर बाजार में दुकान में अवैध तरीके से आधार कार्ड बनने की सूचना पर एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने छापेमारी की। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के बंजारेपुर मोहल्ले में हेलो जिंदगी ऑनलाइन हब नाम से एक दुकान संचालित है। जहां पर अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने की सूचना किसी ने एसडीएम हिमांशु नागपाल को दी।
विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को हिमांशु नागपाल ने सादे वेश में पहुंचकर जब दुकान पर जांच किया तो वहां आधार कार्ड बनता हुआ मिला। इस पर उन्होंने दुकान से आवश्यक दस्तावेज को कब्जे में लेने के बाद दुकान में ताला लगवा दिया। एसडीएम हिमांशु नागपाल ने बताया कि आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया केवल डाकघर या बैंकों में ही संचालित है। अन्य जगहों पर यदि आधार कार्ड बनता है तो यह पूरी तरह से अवैध है। दुकान में ताला लगाकर लगा दिया गया है। गहनता से जांच की जा रही हैं। आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें