फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। थाना क्षेत्र कठवतिया गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर भूमि विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर ली। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कठवितयां गांव के संतोष यादव और संजय यादव के बीच काफी समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। संजय यादव ने यूपी-112 पर फोन कर विपक्षियों पर जबरन निर्माण कराने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करना चाहा तो एक पक्ष के लोग उनसे भी हाथापाई करने लगे। मारपीट में पुलिस जवानों के साथ ही संतोष और उसके पुत्र विनय को भी चोटें आईं। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि मौके पर आए पुलिसकर्मियों ने उनके स्वजन के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रतिरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों की सूचना पर थाने से गई फोर्स दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने लाई। देरशाम दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। हालांकि पुलिस मारपीट से इन्कार कर रही है। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने कहा कि दो पक्ष भूमि विवाद को लेकर मारपीट पर आमादा थे। शांतिभंग का मामला दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपितों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें