फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड से मिलती है अनुशासन की सीख

विज्ञापन
मोहम्मद हसन इंटर कालेज में स्काउट गाइड की सदर एवं नगर क्षेत्र के विद्यालयो की तहसील स्तरीय बैठक म - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की ओर से बीएड द्वितीय सेमेस्टर के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं का बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के नूतन छात्रावास परिसर में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. कैप्टन अखिलेश्वर शुक्ल ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से अनुशासन और देश सेवा की भावना की विकास होता है, जो हमारे भावी जीवन रास्ता तैयार करता है। अनुशासन से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मुख्य अनुशास्ता डॉ. सुधा सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण काल आपके जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। जिसमें सीखी हुई बातें आपके जीवन में प्रशिक्षण उपयोगी साबित होंगे। अध्यक्षता कर रही शिक्षा संकाय अध्यक्ष डॉ. सुनीता गुप्ता ने कहा कि स्काउट गाइड जीवन के कठिन परिस्थितियो में भी समायोजन स्थापित करने का तरीका सिखाता है। जिससे आप सामान्य एवं संतुलित रह कर आगे बढ़ सकते हैं। प्रशिक्षक राकेश मिश्रा ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण के नियमों और महत्व के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष पाण्डेय, निशिथ कुमार सिंह, डॉ. राजकुमार यादव, डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. धर्म साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. सुशील कुमार गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजकुमार यादव ने किया।
मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड पंजीकरण नवीनीकरण एवं तहसील रैली के तैयारी के लिए हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि दिसंबर माह के प्रारंभ में तहसील एवं नगर की स्काउट गाइड रैली मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज आयोजित की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने इस पर अपनी सहमति जताई। स्काउट आयुक्त रणजीत सिंह , चंद्रकला सिंह, जय प्रकाश सिंह, जंगबहादुर सिंह, स्काउट सचिव अखिलेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, प्रेमचंद्र प्रजापति, ज्ञान चौहान, अजय चौहान, अफशा तरन्नुम, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद जैस अहमद, सुशील सिंह, सैयद सलाउद्दीन, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें