फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों का किराया बढ़ा सकते हैं स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल का दाम 99.89 रुपये और पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि के बाद अब स्कूल संचालक भी बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका सीधा असर बच्चों के अभिभावकों पर पड़ेगा। मंगलवार को जौनपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की मां दुर्गा विद्यालय तारापुर कालोनी में बैठक हुई। इसमें स्कूल संचालकों ने बसों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में शामिल सभी स्कूल संचालकों ने प्रस्ताव का स्वागत किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना और सचिव डा. सीडी सिंह ने बताया कि कोविड के कारण लगातार बंद रहे स्कूलों की हालत दयनीय हो गई है। शिक्षक और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए खर्च निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। डीजल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे स्कूल संचालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महंगाई के कारण बसों पर बोझ बढ़ गया है। हालत यह है कि वाहन चालक और खलासी का वेतन निकाल पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। बैठक में तय किया गया कि बसों के रखरखाव व ईंधन आदि का खर्च निकालकर किराए का फिर से निर्धारण किया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि किराएमें मामूली बढ़ोत्तरी की जाएगी, ताकि अभिभावकों पर ज्यादा बोझ न बढे़। बैठक में प्रदीप सिंह, नोमान खान, अशोक रघुवंशी, दिलीप सिंह, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें