इस दौरान बादामा देवी के समर्थकों की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं। वहीं घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की जानकारी होने के दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
इस संबंध में बादामा देवी के पति बेदी राम का कहना है कि उनके समर्थन बीडीसी सदस्यों से मिलने के लिए गए थे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि से कहासुनी हो गई। लोगों ने उनकी गाड़ियों को तो क्षतिग्रस्त कर दिया। उनके बेटे और भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर मैं भी मौके पर पहुंचा, लेकिन लोगों ने मुझे भी दौड़ा लिया। वहीं इस संबंध में जलालपुर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।