फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई को लेकर थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर गांव में रविवार की शाम पांच की संख्या में गोलबंद लोगों ने अभिषेक (20) पुत्र अमरजीत को लाठी, डंडा सरिया से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उसका उपचार वाराणसी में हो रहा है। वहीं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पीडि़त की तहरीर में समुचित धारा न लगाते हुए अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किया है। मौके पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार सिंह ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा को पुलिस टीम के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में भेजा। आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पार्टी के लोगों ने क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। अभिषेक का आरोप है कि वह अपने घर का काम कर रहा था। इसी दौरान पांच नामजद लोग गोलबंद होकर आए और उसे लाठी डंडा तथा सरिया से पीटने लगे, जिससे उसके सिर, हाथ पैर में गंभीर चोट आई हैं। घटना के दौरान जब उसकी मां बीच बचाव करने आई तो विपक्षीगण उन्हें भी मारे-पीटे। साथ ही थाने पर सूचना देने जान से मारने की धमकी दी। इधर, घटना में घायल अभिषेक का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें