फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र अनुमोदन के बाद तैनात किए जाएंगे कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन ने केंद्रों की सूची अनुमोदन के लिए भेज दिया है। केंद्रों का अनुमोदन होने के बाद कक्ष निरीक्षकों तैनाती का सिलसिला शुरू होगा। कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी के लिए पहचान पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से जारी पहचान पत्र के आधार पर ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। केंद्र का निर्धारण करने के बाद जिला प्रशासन ने केंद्रों की सूची अनुमोदन के लिए भेज दी है। भेजी गई प्रविष्टियों की जांच के बाद ही शासन केंद्रों की सूची का अनुमोदन करेगी। शासन से जांच के बाद बोर्ड अपने स्तर से कुछ संशोधन करके परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा के लिए 230 केंद्रों की सूची बनाकर अनुमोदन के लिए बोड और शासन को भेज दिया है।
बोर्ड परीक्षा में कुल 149033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 78606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 39729 छात्र और 38877 छात्राएं के परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार, इंटरमीडिएट में 70427 परीक्षार्थी में शामिल होंगे। इसमें 34405 छात्र और 36022 छात्राएं शामिल होंगी। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीट आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया गया है। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुमोदन के बाद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अनुमोदन के लिए सूची बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद परीक्षा शुरू करा दी जाएगी। - राजकुमार पंडित, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें