फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम आसरे हत्याकांडः पुलिस सक्रिय रहती तो बच जाती राम आसरे की जान

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर: लतहरियां में पीड़ित परिवार को ढ़ाढस दिलाई विधायक सुषमा पटेल - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित लतहरिया गांव में भूमि विवाद में हुई रामआसरे पटेल की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जिस विवादित भूमि को लेकर हुई मारपीट में रामआसरे की जान चली गई, उसी मामले को लेकर दस दिन पहले दोनों पक्ष मुंगराबादशापुर थाने पहुंचे थे। उस वक्त पुलिस ने राजस्व का मामला बताकर बिना किसी कार्रवाई को दोनों पक्षों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। ऐसे में लोग यह कह रहे हैं कि पुलिस उसी समय सक्रियता दिखाती तो शायद मारपीट की नौबत न आती और रामआसरे की जान बच जाती।
विज्ञापन

लतहरिया गांव में जिस जमीन पर रामआसरे पटेल का मकान बना है। उस पर दूसरे पक्ष राजेश प्रजापति का दावा है कि उनकी पुश्तैनी जमीन है। शनिवार को रामआसरे विवादित जमीन पर बने मकान पर पॉलीथिन फैला रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मना किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सिर में गंभीर चोट आने पर रामआसरे की मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना पर रविवार को मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल पीड़ित के घर पहुंचीं। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही सड़क पर शव रखकर जाम कर रही महिलाओं पर लाठी चार्ज की घटना की निंदा भी की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दस दिन पहले जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाने गए थे, लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष एसपी सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार किया। उन्होंने बस इतना कहा कि अभी हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए वह दबिश दे रहे हैं। इस मसले पर बाद में बात करेंगे।
गिरफ्तार आरोपी भेजा गया जेल
मुंगराबादशाहपुर। लतहरिया गांव में भूमि विवाद में हुई रामआसरे पटेल की हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर पुलिस ने रविवार को चालान कर दिया। पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़ी गांव निवासी राजेश प्रजापति, मनीष प्रजापति और राजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी राजन को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी राजेश प्रजापति और मनीष की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें