फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते हादसा: जौनपुर में छप्पर पर गिरी पड़ोसी की दीवार, मलबे में दबकर भाई की मौत, बहन घायल

Sat, 25 Sep 2021 09:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार पड़ोसी के छप्पर पर गिर गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले में बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार रात से जारी बारिश के बीच दीवार गिरने की घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जौनपुर जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी खबर है। तेज हवाओं के कारण  धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव में कच्ची दीवार पड़ोस के मड़ई पर गिर गई। हादसे में मड़ई के अंदर सो रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

गांव निवासी सीताराम गौतम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार रात रिहायशी छप्पर में सो रहे थे। शनिवार तड़के करीब तीन बजे उनके पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार उनके छप्पर पर गिर गई।  इस हादसे में उनके नाती दिलीप गौतम (26) पुत्र दिनेश और उसकी बहन काजल (24)  मलबे के नीचे आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से लगी आग, हजारों का नुकसान

बिजली गिरने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने दिलीप और उसकी बहन को मलबे से बाहर निकाला। दोनों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि काजल का इलाज चल रहा है। इस सबंध में कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इधर, खुटहन क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी रामलखन के परिवार के लोग अपने रिहायशी मकान में सोये हुए थे। शनिवार तड़के घर के बगल में बिजली गिरने से आग लग गयी। आग की चपेट में आकर भूसा और खाद्यान्न जल गया। आग से 50 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें