मालगाड़ी खड़ी होने से सोमवार को खेतासराय रेलवे क्रासिंग सवा घंटे बंद रही, जिससे रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान जाम में फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खेतासराय रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को लगभग 10 बजकर 25 मिनट पर एक मालगाड़ी के आने की सूचना रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या 55 सी के गेटमैन को स्टेशन मास्टर से मिली। गेटमैन ने 10:30 पर रेलवे क्रासिंग का गेट बंद कर दिया। जौनपुर की तरफ से आने वाली मालगाड़ी खेतासराय स्टेशन से लेकर रेलवे क्रासिंग तक खड़ी हो गई। मालगाड़ी के रेलवे क्रासिंग तक खड़े हो जाने से आवागमन बंद हो गया। तभी शाहगंज की तरफ से आने वाली दो और मालगाड़ियों को क्रास कराया गया। जिससे खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसी जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। गेट खुलते ही पहले निकलने के चक्कर में क्रासिंग पर जाम लग गया। पुलिस की व्यवस्था न होने से 35 तक राहगीर जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे कुछ प्रबुद्ध लोगों ने जाम हटाने का प्रयास किया। 11:45 पर जाकर जाम खत्म हुआ।