फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी रेल पटरी, एक घंटा तक कॉशन पर चलाई गई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार की रात 8 बजे रेल पटरी चटक गई, जिसके बाद एक घंटा तक ट्रेनें कॉशन पर चलाई गई। वहीं ट्रैकमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रात में रेलवे लाइन चटक गई थी, जिसे ट्रैक मैन ने देखने के बाद इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक से लेकर उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया । करीब नौ बजे तक ट्रेन कॉशन पर चलाई गई। वहीं सूचना पाकर पीडब्ल्यूआई ने पहुंचकर चटकी रेल लाइन को ठीक कराया, जिसके बाद ट्रेनों को बिना कॉशन के चलाया जाना शुरू हुआ। पीडब्लूआई डीके सोनी ने बताया कि रात 8 बजे ट्रैक मैन सुभाष चंद ने लालपुर रेलवे क्रासिंग के पास अप लाइन क्रैक होने की सूचना दिया। इस सूचना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। एक घंटे के बाद चटकी रेलवे लाइन को बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें