फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: ऑनलाइन क्लास में चला आपत्तिजनक वीडियो, एमबीए के दो छात्रों पर कार्रवाई

Thu, 20 Jan 2022 08:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमबीए प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षा में आपत्तिजनक वीडियो चलने का मामला सामने आया है। छात्रों और शिक्षकों की शिकायत पर आरोपी दो छात्रों पर कार्रवाई की गई है। 
 
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन क्लास के दौरान आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर एमबीए के दो छात्रों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में वह इस तरह की गलती करते हैं तो उनके प्रवेश प्रक्रिया के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने कार्रवाई से कुलपति और कुलसचिव को अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमबीए के विभागाध्यक्ष डा. मुराद अली ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए छात्रों की आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ऑनलाइन कक्षा के दौरान एमबीए प्रथम सेमेस्टर के दो छात्र पीयूष कुमार और अर्चित साहू ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया।

छात्रों को दी गई चेतावनी
जानकारी होने पर क्लास के अन्य छात्र और शिक्षकों ने इसकी शिकायत की थी। इस पर बुधवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में निर्णय लेकर दोनों छात्रों को विश्वविद्यालय के सभी शैक्षिक गतिविधियों से निलंबित कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि यदि यह दोनों छात्र भविष्य में भी इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो इन दोनों के प्रवेश प्रक्रिया को भी निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डा. मुराद अली ने कहा कि दोनों छात्रों ने ऑनलाइन क्लास के दौरान शैक्षिक वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश के साथ ही अनुशासनहीनता की है। शिक्षक और छात्रों की शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या, कुलसचिव महेंद्र कुमार और चीफ प्राक्टर डा. संतोष कुमार को भी दे दी गई है।
पढ़ेंः सपा विधायक संग्राम यादव समेत 10 पर मुकदमा दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें