फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की नर्सरी के लिए तैयारी में जुटे किसान

Tue, 17 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की नर्सरी डालने की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है। ग्रामीण खेतों की जुताई आदि कर रहे हैं। जिससे नर्सरी डालते समय खेत पूरी तरह तैयार हो जाए। राजकीय कृषि बीज भंडारों पर संकर सहित विभिन्न प्रजातियों के बीज तीन-चार दिन के अंदर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


20 मई से लेकर 20 जून तक धान की नर्सरी डालने का समय है। उक्त निर्धारित अवधि में नर्सरी डालने से समय से धान की रोपाई किसान कर लेते हैं। साथ ही समय से धान भी तैयार हो जाता है। धान की अच्छी पैदावार भी होती है।

इसके लिए किसान खेतों की तैयार करना शुरु कर दिए हैं। जिससे नर्सरी डालने वाले में खेत में घास फूंस न रह जाए और हानिकारक जीवाणु समाप्त हो जाएं। इसके लिए किसान खेताें की जुताई करने से लेकर गोबर आदि की खाद डालने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों को समय से मनचाहा बीज उपलब्ध हो सके, इसकी तैयारी लगभग कृषि विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। विभाग को शीघ्र्र ही विभिन्न प्रजातियों के बीज तीन-चार दिन में उपलब्ध हो जाएंगे।

इसमें  संकर बीज में एराइज 6444,बीएनआर 2355, यूएस 382,जेकेआरएच 401, पीआरएस 10, डीआरआरएच 2 और सामांय प्रजातियों में नरेंद्र लालमती, संभा मंसूरी, नरेंद्र 2008, नरेंद्र 8002, नरेंद्र 2064, शुष्क सम्राट और मालवीय सुगंधा 105 का बीज है। जिसको सरकारी कृषि बीज भंडारो को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जहां से पंजीकृत किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें