फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : महाविद्यालय 10 तक पूरा कर लें प्रवेश प्रक्रिया, बंद हो जाएगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जौनपुर और गाजीपुर जिले के संबद्ध महाविद्यालयों को पत्र जारी कर चालू सत्र की प्रवेश प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तय तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने से वंचित छात्रों को विश्वविद्यालय ने अंतिम अवसर दिया है।
कॉलेजों से जुड़े छात्र समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोग्राम चयन और प्रवेश ग्रांट समेत प्रवेश प्रक्रिया को हर हाल में 10 अक्तूबर तक पूरा करा लें।
कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर पठन-पाठन शुरू हो चुका है। कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र-छात्राएं अपरिहार्य कारणों से समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोग्राम चयन और प्रवेश ग्रांट की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं। ऐसे में वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्रों को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया है कि वह 10 अक्तूबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण, प्रोग्राम चयन, प्रवेश ग्रांट सहित प्रवेश से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित तिथि के बाद छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें