फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर के प्रो. राजेश सिंह बने गोरखपुर विवि के कुलपति

विज्ञापन
प्रो. राजेश सिंह, नवनियुक्त कुलपति गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जिले के उमरी गांव निवासी प्रो. राजेश सिंह को गोरखपुर विवि का नया कुलपति नियुक्त किया है। वह प्रो. वीके सिंह की जगह लेंगे। लंबे समय तक बीएचयू में कृषि विभाग के प्रोफेसर राजेश सिंह मौजूदा समय में बिहार के पूर्णिया विवि के कुलपति हैं। उनके पिता प्रो. आरपी सिंह भी आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि कुमारगंज फैजाबाद के कुलपति रहे हैं। प्रो. राजेश के चयन की खबर मिलते ही पैतृक गांव में खुशी छा गई है।
विज्ञापन

केराकत तहसील के उमरी गांव निवासी प्रो. राजेश सिंह की शिक्षा-दीक्षा हरियाणा के हिसार में हुई है। एमएससी जेनेटिक्स करने के बाद बतौर वैज्ञानिक उन्होंने हैदराबाद से अपने कॅरियर की शुरुआत की। वह गोविंद बल्लभ पंत विवि पंतनगर में असिस्टेंट प्रोफेसर बने। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के दो संस्थानों में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रुप में भी उन्होंने सेवाएं दी। वर्ष 2006 में बीएचयू में बतौर प्रोफेसर पदभार ग्रहण किया। वह बीएचयू में डीन, हेड ऑफ डिपार्टमेंट सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे हैं। मार्च 2018 में उनकी नियुक्ति पूर्णिया विवि में बतौर कुलपति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें