जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए 25 हजार का इनामी बदमाश चंदन सोनकर को पुलिस ने बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश की निशानदेही पर हथकड़ी बरामद करने गई थी। जहां उसे पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए बदमाश के दो सहयोगियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में चंदन सोनकर के पैर में गोली लग गई, जिसे वाराणसी रेफर कर दिया है। वहीं एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले प्रयागराज जिले के खीरी निवासी ट्रक चालक मो. इस्लाम पुत्र नवाब अली व खलासी के साथ थाना क्षेत्र गौराबादशाहपुर में लूट का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चंदन सोनकर को गिरफ्तार किया था, जो कि शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी थाने से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। मामले में सीओ केराकत शुभम तोडी जांच कर रहे थे। साथ ही कई थानों की पुलिस को धरपकड़ के लिए लगाया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से लगातार बाहर चल रहा था। देखें अगली स्लाइड्स...।