फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: भीम आर्मी के जिला महासचिव ने जन्मदिन पर निकाला जुलूस, कार पर खड़े होकर लहराई तलवार और काटा केक, एफआईआर

Sun, 25 Jul 2021 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
कार पर बैठकर निकालते जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भीम आर्मी के जिला महासचिव चंदन सिंघानिया को बीच सड़क पर जश्न मनाना भारी पड़ गया। कार के बोनट पर खड़े होकर तलवार लहराने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसे देखते हुए मीरगंज थाने की पुलिस ने उनके खिलाफ शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के करियाव गांव निवासी चंदन सिंघानिया भीम आर्मी के जिला महासचिव हैं। उनका 12 जुलाई को जन्मदिन था। चंदन सिंघानिया ने अपने जन्मदिन को अलग तरीके से मनाया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान उन्होंने समर्थकों और पार्टी के कुछ पदाधिकारियों के साथ मीरगंज बाजार में जुलूस भी निकाला। साथ ही गाड़ी के ऊपर खुद बैठकर तलवार लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
इतना ही नहीं गाड़ी के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने थानाध्यक्ष मीरगंज को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

4 of 5
इसी क्रम में शनिवार की देर शाम थानाध्यक्ष मीरगंज राणा प्रताप यादव ने चंदन सिंघानिया के खिलाफ महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि बिना अनुमति के बाजार में जुलूस निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुलूस में तलवार आदि का प्रदर्शन करते हुए जन्मदिन पार्टी मनाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें