फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि. की कुलपति को मिला अंतर्राष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य को हिंदी साहित्य के पुरोधा मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भारतीय नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नार्वे एवं द्विभाषीय पत्रिका स्पाइल दर्पण की ओर से डिजिटल प्लेटफार्म पर आयोजित कार्यक्रम में प्रेमचंद सम्मान दिया गया। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी एवं ओस्लो नार्वे में भारत के राजदूत डॉ. बाला भाष्कर व थूरस्ताइन विंगेर और संस्था के अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहित्यकार सुरेश चंद्र शुक्ल, शरद आलोक ने पुरस्कार अलंकरण से सम्मानित किया। इस उपलक्ष्य में कुलपति सभागार में विवि. के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से पूरा विश्वविद्यालय परिवार सम्मानित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद का रचना संसार इतना व्यापक और विस्तृत है कि वर्तमान परिवेश में भी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक प्रश्नों का निदान उनकी रचनाओं में समाहित हैं।
विज्ञापन

कुलसिचव महेंद्र कुमार ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार कुलपति के सतत श्रम साधना का परिणाम है। वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य भारत के ग्रामीण परिवेश एवं सामाजिक जीवन का यथार्थ है। कुलपति को इस पुरस्कार के लिए बधाई दी। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव बबिता सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो. अविनाश डी पार्थिकर, डॉ. आशुतोष सिंह, डा. केएस तोमर, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, अमित सिंह वत्स, मदन मोहन भट्ट, आरके जैन, अनिल कुमार श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, राम समुझ, रमेश पाल, संतोष कुमार मौर्य, उदय राज पटेल, विद्युत मल, डॉ. इंद्रेश कुमार, रामजी सिंह, श्याम श्रीवास्तव, जगदम्बा मिश्रा, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, डॉ. राजेश सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन सुशील कुमार प्रजापति एवं आभार ज्ञापन अमृत लाल पटेल सहायक कुलसचिव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें