फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर संवरती प्रतिभा को मैदान देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आप भी कलेक्ट्रेट परिसर और वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर रोलर स्केटिंग करते बच्चों को देखे होंगे। इससे जुड़ी अमर उजाला की खबर के बाद कुछ लोगों ने वीडियो भी वायरल किया। अब इस वीडियो को जिला प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। इसके बाद रविवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अपने कैंप कार्यालय में प्रतियोगिता कराकर बच्चों की प्रतिभा को जाना। साथ ही जिले में रोलर स्केटिंग कोर्ट निर्माण की खातिर जमीन खोजने के लिए अधिकारियों को लगा दिया है।
विज्ञापन

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंकिता राज ने बच्चों के सड़क पर स्केटिंग करते हुए वायरल वीडियो को देखा और डीएम से बातचीत की। डीएम ने ऐसे बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार की मदद से बच्चों को रविवार को अपने कैंप कार्यालय में बुलवाया। यहां परिसर में विभिन्न आयु वर्ग के 25 बच्चों की प्रतियोगिता कराई। इसमें पांच वर्ष से कम आयु वर्ग में विराज प्रथम, अर्नव द्वितीय और आशी तृतीय स्थान पर रहीं। पांच से सात साल आयु में तेज प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय और आस्था तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह सात से नौ वर्ष आयु में पीयूष प्रथम, आदित्य द्वितीय और प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। जबकि ओपन आयु वर्ग में आरव प्रथम, कौस्तुभ द्वितीय और हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद डीएम शीघ्र ही स्केटिंग कोर्ट जनपद में तैयार कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीडीओ और एडीएम को स्केटिंग कोर्ट तैयार करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारियों ने इंग्लिश कोर्ट की जमीन देखी। इस अवसर पर शिवम, सतेंद्र, आदित्य, कर्तिकेश आदि उपस्थित थे। संचालन करन सिंह ने किया।
नेशनल स्तर पर चुने गए हैं चार खिलाड़ी
फोरलेन पर प्रैक्टिस करते हुए जिले के बच्चे स्केटिंग में मेडल भी बटोर चुके हैं। कुछ महीने पहले नोएडा में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों को सात मेडल मिले थे। सेंट पैट्रिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा रिद्धिमा ने 05- 07 आयु वर्ग दो सौ मीटर, मदारपुर निवासी अनुप्रिया ने इसी आयु वर्ग के 400 और 600 मीटर के रेस में गोल्ड मेडल जीता था। 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पूनम यादव ने 100 मीटर रोड रेस में कांस्य, 100 मीटर रिंक रेस में रजत और 500 मीटर के रिंक रेस में कांस्य पदक जीता था। अब यह तीनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले साल केरल में हुई राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में भी जिले के कई खिलाड़ियों ने यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें