फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों पर सीधा वार करने की तैयारी टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संचारी रोग पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हाट स्पॉट वाले इलाकों को चिह्नित करेगा। इसके लिए जिला स्तरीय सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। यह टीम संक्रमण वाले इलाके में मच्छरों के घनत्व आदि की जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को मलेरिया विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एंटोमोलाजिकल (कीट वैज्ञानिक) कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्तरीय सर्विलांस टीम का गठन किया गया। जनपद स्तरीय टीम मलेरिया /फाइलेरिया निरीक्षक, एक कीट संग्रह कर्ता और एक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक को शामिल किया गया है। कार्यशाला में डीएमओ डॉ. बीपी सिंह और जोनल एंटोमोलाजिस्ट व बायोलाजिस्ट डॉ. अमित कुमार सिंह ने मच्छरों से होने वाली बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इसकी पहचान, जीवन चक्र, हाउस इंडेक्स, कंटेनर इंडेक्स, मच्छरों का घनत्व, लार्वा का घनत्व निकालने और उसकी जानकारी करने का तरीका बताया। मच्छर पनपने वाले स्रोतों की पहचान कर उसको नष्ट कर बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित रोगों का इसी मौसम में संचरण होता है। बुखार के रोगियों का समय से पर्यवेक्षण, सघन निरीक्षण और नियमित रूप से निगरानी करके ही वेक्टर जनित रोगों के आउट ब्रेक को रोका जा सकता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार के लक्षण और उसके बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें