फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि की कुलपति को मिलेगा प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य को भारतीय नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नार्वे एवं द्विभाषीय पत्रिका स्पाइल दर्पण की ओर से प्रेमचंद जयंती पर 31 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कथा, आलोचना, व्यंग्य, रंगमंच, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

यह सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और ओस्लो नार्वे में भारत के राजदूत डॉ. बाला भाष्कर व थूरस्ताइन विंगेर और संस्था के अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहित्यकार सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक देंगे। पुरस्कार अलंकरण समारोह डिजिटल प्लेटफार्म होगा। कुलपति को प्रेमचंद पुरस्कार मिलने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें