जौनपुर। कुटीर पीजी काॅलेज चक्के के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को ग्राम प्रधान मंजू सिंह ने छात्रों को शिक्षा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि बेटियां दो कुलों को जोड़ती हैं और उन्हें शिक्षित और संस्कारित बनाती हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और कारगर बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। प्राध्यापिका अनुश्री, प्रियंका उपाध्याय ने नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय यादव ने छात्र जीवन को अनुशासित बनाने पर बल दिया।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एनपी मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन डॉ. श्रीनिवास तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. वंदना मिश्रा, शीला यादव, पूजा मिश्रा, अनुपमा पांडेय आदि मौजूद रहे।