फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र ही बिजली चोरी पर लगेगी लगाम, मिलेगी निर्वाध बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जिले में शीघ्र ही बिजली चोरी पर लगाम लगेगी। साथ ही लोगों को निर्बाध रूप से बिजली भी उपलब्ध होगी, इसके लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली चोरी रोकने, जर्जर तारों को बदलकर निर्वाध रूप से बिजली देने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने सहित नया ट्रांसफार्मर व उपकेंद्र का निर्माण होगा। जिम्मेदारों ने इस योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर शासन को पिछले माह में भेज दिया है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद योजना के तहत होने वाले कार्यो को परवान चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। जिले में तकरीबन पांच लाख 80 हजार उपभोक्ता है, जिनको बिजली उपलब्ध कराने के लिए 48 हजार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। वहीं 63 बिजली उपकेंद्र भी मौजूद हैं, लेकिन निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। वहीं स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने से बिजली चोरी भी खूब हो रही थी। इस दौरान जर्जर तार हो जाने के कारण वह आए दिन टूट कर गिरते रहते हैं, जिसके चपेट में आकर आए दिन कोई न कोई अपनी जान गंवा रहा है। ट्रांसफार्मर पुराने होने से बिजली आपूर्ति भी आए दिन बाधित होती रहती है, लेकिन अब इन समस्याओं से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। वहीं लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली भी मिलेगी, इसके लिए बिजली वितरण तंत्र को दुरुस्त करने और लाइन लास को कम करने के लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत अगले 10 साल तक सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति करने और बिजली चोरी रोकने आदि के लिए कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए जिम्मेदारों की ओर से सर्वे कर जिले से प्रस्ताव बनाकर अक्तूबर माह में शासन को भेजा जा चुका है। शासन से प्रस्ताव स्वीकृत होने पर योजना के तहत कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रिवैंप योजना के तहत होंगे यह कार्य
जौनपुर। रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम योजना के तहत बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने और निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफर्मरों व उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने, नए ट्रांसफार्मर व उपकेंद्र स्थापित करने आदि कार्य किया जाएगा।
-रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने, जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मरों व उनकेंद्रो की क्षमता वृद्घि करने, उपकेंद्र का निर्माण करने और नया ट्रांसफार्मर लगाने आदि का कार्य किया जाना है, इसके लिए सर्वे कर अक्तूबर माह में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद योजना को परवान चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें