फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी भगेलू राम के नाम से जारी हुआ डाक टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी ब्लॉक के कोठिलापुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.भगेलू राम यादव के सम्मान में भारतीय डाक विभाग ने डाक टिकट जारी किया है। डाक विभाग की तरफ से उनके गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह टिकट का अनावरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले भगेलू राम यादव के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। डाक टिकट जारी कर सरकार ने अनोखी पहल की है। उन्होंने बताया कि डाक अधीक्षक पीसी तिवारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगेलूराम यादव के नाम पर डाक टिकट का अनावरण कराने का निर्देश किया गया था। उसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भगेलू राम के पुत्र जयकुमार यादव को डाक टिकट समर्पित कर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूराम यादव, शिव कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, एपी गोस्वामी, प्रवीण कुमार, फूलचंद भारती, रमेश मिश्र, जयप्रकाश, शीतला प्रसाद, विक्रांत सिंह, मुनीश, रवि रंजन आदि मौजूद रहे। संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें