मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव में 26 जुलाई की शाम किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
घटना वाली शाम किशोरी माचिस लेने के लिए दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आटा चक्की के पास पहुंची थी, तभी तीन युवकों ने उसे पकड़ कर आटा चक्की वाले कमरे में खीच लिया। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की धमकी के भय से किशोरी ने उस वक्त परिजनों को कुछ नहीं बताया। बीते दिनों उसने अपनी मां से आपबीती सुनाई तो किशोरी को लेकर मां थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि आरोपियों में से एक दीपक चौरसिया को पुलिस ने गोधना तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।