फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: व्यापारी से 55 हजार लूट कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार, कांस्टेबल की बाल-बाल बची जान

Wed, 07 Jul 2021 10:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर में बकरा व्यापारी से 55 हजार लूट कर भाग रहे बदमाशों संग पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बदमाश फरार हो गया। इधर, ग्रामीणों ने मुठभेड़ के फर्जी बता कर हंगामा किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : jaunpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बकरा व्यापारी से 55 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेरेबंदी कर दबोच लिया व पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उन्हें लेकर उनके फरार साथी की तलाश में जा रही थी कि मूर्खा गांव की नहर पुलिया के पास तीसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस बीच दोनों बदमाश पुलिस कस्टडी से भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार, सीओ केराकत शुभम तोडी ने मौके पर जा कर घटना का जायजा लिया। आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित गांव के रायपुर पुरवा निवासी बकरा व्यापारी कलीम, निजामुद्दीन व शकील बुधवार दोपहर 60 हजार रुपए लेकर बकरा खरीदने एक ही बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पांच हजार रुपये में एक बकरा खरीदने के बाद वे आगे बढ़े।

सतमेसरा गांव के ईंट भट्ठे के पास पहुंचे थे कि वहां घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। एक ने पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार कर व्यापारी की जेब में रखे 55 हजार रुपये निकाल लिए।  इसके बाद बदमाश फरार हो गए। इसी बीच एक बदमाश का आधार कार्ड वहीं गिर पड़ा। कुछ देर बाद बदमाश उसे लेने के लिए वापस आए तो पीड़ितों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो को दबोच लिया।

विज्ञापन

सूचना पर चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल संग मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों बदमाशों को लेकर मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तीसरे बदमाश को पकड़ने के लिए जा रही थी। पुलिस का दावा है कि र्मू्खा गांव की नहर पुलिया के पास तीसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस बीच मौका पाकर दोनों बदमाश पुलिस की कस्टडी से भागने लगे।

इस दौरान एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता रहा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से प्रदीप और विमलेश निवासी बढ़नपुर घायल हो गए। दोनों के पैर में गली लगी है। तीसरा बदमाश फरार हो गया। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने कहा कि  नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से कांस्टेबल जयप्रकाश बाल-बाल बच गए। फरार बदमाश का नाम कुलदीप निवासी सेनापुर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

ग्रामीणों ने बताया मुठभेड़ को फर्जी, लगाया जाम, पथराव

मूर्खा गांव के पास नहर पुलिया पर पुलिस मुठभेड़ में दो युवकों के घायल होने की सूचना के बाद सायं सात बजे पुलिया पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया और आजमगढ़ वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोंकझोंक भी हुई। जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। बाद लाठियां फटकार कर पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया और मौके से बढ़नपुर के ग्राम प्रधान अरविंद चौहान को हिरासत में ले लिया। सायं साढ़े सात बजे जाम समाप्त हो गया।

पुलिस मुठभेड़ में दो युवकों के घायल होने की सूचना पर बढ़नपुर के ग्राम प्रधान अरविंद चौहान ग्रामीणों के साथ मूर्खा गांव की नहर पुलिया पर पहुंचे। वहां मौजूद डायल 112 के पुलिस कर्मियों से तीनों युवकों के बारे में जानकारी चाही। कहा कि आखिर बच्चे कहां है वे जिंदा हैं कि मार दिए गए। पुलिस से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आजमगढ़ - वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर भारी संख्या में  पुलिस मौके पर पहुंच गई।  इस दौरान पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया।
विज्ञापन

पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया और प्रधान अरविंद कुमार चौहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने जिन दो युवकों को कर गिरफ्तार किया है। इनमें कुलदीप ग्राम प्रधान अरविंद चौहान का भतीजा और विमलेश भी इसी गांव का है। ग्राम प्रधान के भाई अनिल चौहान का कहना है कि मेरा बेटा व उसके दो साथी बाइक की सर्विस कराने गये थे और वहां से कोइलारी कोविड -19 का वैक्सीन लगवाने चले गये थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें