दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को पुलिस ने जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश बृजेश गौतम पुत्र दूधनाथ गौतम निवासी गोंठवा थाना महाराजगंज का रहने वाला है।
लूट के कई मामलो में शामिल बृजेश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ खुटहन, बक्शा, बदलापुर थाने में छह मुकदमा दर्ज हैं। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार बदमाशों में एक की पहचान हो गई है। इससे पहले मंगलवार रात भी पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर बदमाश दबोचे गए थे।