बेलापार गांव में जश्न मनाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बेलापार गांव में गौरव यादव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। भगवती प्रसाद को एक मात्र पुत्र गौरव और दो बेटियां हैं। जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है।
गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है। शिक्षक दीपक यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव आदि ने बताया कि पूरा गांव गौरवान्वित हैं। जौनपुर जिले में ऐसे कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं जो महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं।
गौरव यादव को सीएम भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव बनाए जाने को पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के हाईकमान के दखल के तौर पर भी देखा जा रहा है। चर्चा है कि यह फैसला दिल्ली से लिया गया है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है।
दोनों ने एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं।