फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना परिसर में पुलिस से मारपीट, दो प्रधानों सहित 8 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना परिसर में बुधवार आधी रात पुलिस व तीन गांवों के कुछ लोगों के साथ हाथापाई-मारपीट हो गई। पुलिस आरक्षी चंदन की तहरीर पर दो प्रधान सहित आठ लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि संबंधित सभी गांवों में बृहस्पतिवार को पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

भगतौली गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र जियालाल राम ने बुधवार की रात पुलिस को सूचना दी कि उसका 20 हजार लूट लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच में मामला फर्जी लगा और वह अभिषेक को लेकर चंदवक थाने आईं। आरोप है कि इतने में उसके पिता सहित परिजन भी आ गए। साथ ही गांव के प्रधान राकेश सिंह गुड्डू व बलरामपुर गांव के प्रधान सुबाष यादव भी पहुंच गए। अभिषेक के परिजन उसे बुरी तरह मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से उलझ गए और हाथापाई करने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी चोटिल हो गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय, चौकी इंचार्ज बजरंगनगर जितेंद्र सिंह, पतरही त्रिवेणी सिंह, कोतवाल केराकत मय फोर्स पहुंच गए और पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरक्षी चंदन की तहरीर पर जियालाल राम पुत्र मुखराम, अभिषेक कुमार, आदिल कुमार पुत्र जियालाल निवासी भगतौली, विशाल चौधरी निवासी बहुरा खानपुर गाजीपुर, दिलीप कुमार पुत्र राम अवध निवासी नेवादा खानपुर गाजीपुर, राकेश सिंह गुड्डू प्रधान निवासी बड़वा, सुभाष यादव प्रधान बलरामपुर व नीरज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पड़रछा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही तीन आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं, घटना को लेकर बड़वा, भगतौली व बलरामपुर में तनाव है। हालांकि इसे देखते हुए तीनों गांवों में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है।
व्यक्तिगत खुन्नस में दर्ज किया मुकदमा
घटना के बाद पड़रछा (बड़वा) गांव के प्रधान राकेश सिंह गुड्डू ने कहा कि प्रधान होने के नाते मैं अपने मित्र प्रधान बलरामपुर सुबाष यादव को लेकर थाने गया था। वहां लूट की सूचना देने वाले अभिषेक को पुलिस बुरी तरह मारा था। उसका ओठ फट गया था। मुंह से खून आता देख उसके परिजन आक्रोशित हो गए थे। पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए उलझ गए। हम लोगों ने बीच बचाव कर हटाया। पुलिस ने अपनी बर्बरतापूर्ण कृत्य को छुपाने व व्यक्तिगत खुन्नस के कारण हम लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें